maurya samrajya in hindi (मौर्य साम्राज्य इन हिंदी)
दोस्तों, इस पोस्ट में हम पढ़ेंगे इतिहास विषय के अंतर्गत मौर्य साम्राज्य (maurya samrajya) व मौर्य काल का प्रशासन के बारे में । मौर्य साम्राज्य से संबंधित प्रश्न (maurya kaal important questions) को, जो हमारी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं (competitive exams) जैसे -SSC CGL, CHSL, MTS, REET, CTET, UPTET, Railway, Police Exam के साथ ही UPSC, RPSC, BPSC, JPSC, MPPSC, UPPCS इत्यादि के all exam के लिए मौर्य साम्राज्य प्रश्न उत्तर अतिमहत्वपूर्ण होंगे ।
बौद्ध धर्म से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उतर (click here)
Maurya samrajya objective question answer
मौर्य साम्राज्य के महत्वपूर्ण प्रश्न
1. मौर्य साम्राज्य की नींव किसने रखी?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. अशोक
c. चाणक्य
d. बिंबिसार
Ans. (a) चंद्रगुप्त मौर्य
2. चाणक्य का दूसरा नाम क्या था?
a. भट्टस्वामी
b. विष्णु गुप्त
c. राजशेखर
d. विशाखदत्त
Ans. (b) विष्णुगुप्त
3. चंद्रगुप्त मौर्य ने किसको हराकर मौर्य साम्राज्य की नींव रखी?
a. बिंबिसार
b. घनानंद
c. अजातशत्रु
d. समुद्रगुप्त
Ans. (b) घनानंद
4. निम्नलिखित में से किसकी तुलना मैकियावेली के ‘प्रिंस’ से की जाती है?
a. कालिदास का मालविकाग्निमित्रम्
b. कौटिल्य का अर्थशास्त्र
c. वात्सायन का कामसूत्र
d. तिरुवल्लुवर का तिरुक्कुरल
Ans. (b) कौटिल्य का अर्थशास्त्र
5. वह शासक कौन था जिसने राजसिंहासन पर बैठने के लिए अपने बड़े भाई सुसीम की हत्या की थी?
a. अशोक
b. अजातशत्रु
c. कनिष्क
d. सिमुक
Ans. (a) अशोक
6. निम्नलिखित में से सम्राट अशोक की वह पत्नी कौन थी जिसने उसको प्रभावित किया था?
a. चांडालिका
b. चारुलता
c. गौतमी
d. कारुवाकी
Ans. (d) कारुवाकी
7. अशोक ने अपने सभी अभिलेखों में एकरूपता से किस प्राकृत का प्रयोग किया था?
a. अर्धमागधी
b. शौरसेनी
c. मागधी
d. अंगिका
Ans. (c) मागधी
8. बिंदुसार ने विद्रोहियों को कुचलने के लिए अशोक को कहां भेजा था?
a. स्वर्णगिरी
b. तक्षशिला
c. उज्जैन
d. वैशाली
Ans. (b) तक्षशिला
9. निम्नलिखित में से वह व्यक्ति कौन था जिसका नाम ‘देवान पियादशी' भी था?
a. मौर्य सम्राट अशोक
b. मौर्य सम्राट चंद्रगुप्त
c. गौतम बुध
d. भगवान महावीर
Ans. (a) मौर्य सम्राट अशोक
10. निम्नलिखित में से प्राचीनतम राजवंश कौन सा है?
a. मौर्य
b. गुप्त
c. कुशवाहा
d. कण्व
Ans. (a) मौर्य
11. कौटिल्य किसका प्रधानमंत्री था?
a. चंद्रगुप्त द्वितीय
b. चंद्रगुप्त मौर्य
c. अशोक
d. अजातशत्रु
Ans. (b) चंद्रगुप्त मौर्य
12. कलिंग विजय के उपरांत अशोक महान ने निम्नलिखित किस धर्म को अंगीकार कर लिया था?
a. ईसाई
b. बौद्ध
c. हिंदू
d. जैन
Ans. (b) बौद्ध धर्म
13. चंद्रगुप्त के शासन विस्तार में मुख्य रूप से किसने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी?
a. शुद्धोधन
b. उमागुप्त
c. चाणक्य
d. शुद्रक
Ans. (b) चाणक्य
14. सांची किस कला व मूर्तिकला का निरूपण करता है?
a. जैन
b. बौद्ध
c. मुस्लिम
d. इसाई
Ans. (b) बौद्ध
15. प्राचीन भारत का वह प्रसिद्ध शासक जिसने अपने जीवन के अंतिम दिनों में जैन धर्म को अपनाया था?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. अशोक
c. समुद्रगुप्त
d. बिंदुसार
Ans. (a) चंद्रगुप्त मौर्य
16. मौर्य साम्राज्य में प्रचलित मुद्रा का नाम क्या था?
a. पण
b. तोल
c. काकणी
d. दीनार
Ans. (a) पण
17. निम्नलिखित में से कौन मौर्य वंश का शासक नहीं है?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. अजातशत्रु
c. अशोक
d. बिंदुसार
Ans. (b) अजातशत्रु
18. निम्नलिखित में से अशोक का उत्तराधिकारी कौन था?
a. कुणाल
b. बिंदुसार
c. राहुल
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (a) कुणाल
19. मुद्राराक्षस के लेखक निम्न में से कौन है?
a. अश्वघोष
b. विशाखदत्त
c. कालिदास
d. भास
Ans. (b) विशाखदत्त
20. विशाखदत्त के प्राचीन भारतीय नाटक मुद्राराक्षस की विषय वस्तु क्या है?
a. प्राचीन हिंदू जन श्रुति के देवताओं और राक्षसों के बीच संघर्ष के बारे में
b. एक आर्य राजकुमार और एक कबीलाई महिला की प्रेम कथा के बारे में
c. दो आर्य कबीलों के बीच सत्ता के संघर्ष की कथा के बारे में
d. चंद्रगुप्त मौर्य के समय में राजदरबार की दूरीभिसंधियों के बारे में
Ans. (d ) चंद्रगुप्त मौर्य के समय में राजदरबार की दूरीभिसंधियों के बारे में
21. मालवा, गुजरात एवं महाराष्ट्र किस शासक ने पहली बार जीते?
a. हर्ष
b. स्कंद गुप्त
c. विक्रमादित्य
d. चंद्रगुप्त मौर्य
Ans. (d) चंद्रगुप्त मौर्य
22. किसने सहिष्णुता, उदारता और करुणा के त्रिविध आधार पर राजवंश की स्थापना की?
a. अशोक
b. अकबर
c. रणजीत सिंह
d. शिवाजी
Ans. (a) अशोक
23. निम्नलिखित किस शहर में अशोक के शिलालेख नहीं है?
a. गिरनार
b. कंधार
c. पाटलिपुत्र
d. टोपरा
Ans. (c) पाटलिपुत्र
24. नंद वंश के पश्चात मगध पर किस राजवंश ने शासन किया?
a. मौर्य वंश
b. शुंग वंश
c. गुप्त वंश
d. कुषाण वंश
Ans. (a) मौर्य वंश
25. अर्थशास्त्र का लेखक समकालीन था?
a. अशोक
b. चंद्रगुप्त
c. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
d. समुद्रगुप्त
Ans. (b) चंद्रगुप्त
26. मौर्य काल में शिक्षा का सर्वाधिक प्रसिद्ध केंद्र था?
a. वैशाली
b. नालंदा
c. तक्षशिला
d. उज्जैन
Ans. (c) तक्षशिला
27. मेगस्थनीज की पुस्तक का क्या नाम था?
a. अर्थशास्त्र
b. ऋग्वेद
c. पुराण
d. इंडिका
Ans. (d) इंडिका
28. निम्न में से किसके ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य का विशिष्ट रूप से वर्णन हुआ है?
a. रॉस
b. शुद्रक
c. विशाखदत्त
d. अश्वघोष
Ans. (c) विशाखदत्त
29. वह स्रोत, जिसमें पाटलिपुत्र के प्रशासन का वर्णन उपलब्ध है वह है?
a. दिव्यावदान
b. अर्थशास्त्र
c. इंडिका
d. अशोक के शिलालेख
Ans. (c) इंडिका
30. अशोक के शिलालेखों में प्रयुक्त भाषा है?
a. संस्कृत
b. प्राकृत
c. पालि
d. हिंदी
Ans. (b) प्राकृत
31. निम्नलिखित में किस मौर्य राजा ने दक्कन की विजय प्राप्त की थी?
a. अशोक
b. चंद्रगुप्त
c. बिंदुसार
d. कुणाल
Ans. (b) चंद्रगुप्त
32. कौटिल्य के अर्थशास्त्र में किस पहलू पर प्रकाश डाला गया है?
a. आर्थिक जीवन
b. राजनीतिक नीतियां
c. धार्मिक जीवन
d. सामाजिक जीवन
Ans. (b) राजनीतिक नीतियां
33. निम्न में से कौन सा क्षेत्र अशोक के साम्राज्य में सम्मिलित नहीं है?
a. अफगानिस्तान
b. बिहार
c. श्रीलंका
d. कलिंग
Ans. (c) श्रीलंका
34. पाटलिपुत्र को किस शासक ने सर्वप्रथम अपनी राजधानी बनाई?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. सम्राट अशोक
c. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
d. कनिष्क
Ans. (a) चंद्रगुप्त मौर्य
35. बराबर की गुफाओं का उपयोग किसने आश्रय गृह के रूप में किया?
a. आजीविकों ने
b. थारुओं ने
c. जैनों ने
d. तांत्रिकों ने
Ans. (a) आजीविकों ने
36. किस अभिलेख से यह साबित होता है की चंद्रगुप्त का प्रभाव पश्चिम भारत तक फैला हुआ था?
a. कलिंग अभिलेख
b. अशोक का गिरनार अभिलेख
c. रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख
d. अशोक का सोपारा अभिलेख
Ans. (c) रुद्रदमन का जूनागढ़ अभिलेख
37. केवल वह स्तंभ कौन सा है जिसमें अशोक ने स्वयं को मगध का सम्राट बताया है?
a. मस्की का लघु स्तम्भ
b. रुम्मिनदेई स्तंभ
c. क्वीन स्तंभ
d. भाब्रू स्तंभ
Ans. (d) भाब्रू स्तंभ
38. प्रथम भारतीय साम्राज्य स्थापित किया गया?
a. कनिष्क द्वारा
b. हर्ष द्वारा
c. चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा
d. समुद्रगुप्त द्वारा
Ans. (c) चंद्रगुप्त मौर्य द्वारा
39. उत्तरांचल के किस स्थान पर अशोक का एक शिलालेख स्थित है?
a. देवप्रयाग में
b. कालसी में
c. केदारनाथ में
d. ऋषिकेश में
Ans. (b) कालसी में
40. सांची का स्तूप किसने बनवाया था?
a. अशोक
b. गौतम बुद्ध
c. चंद्रगुप्त
d. खरगोन
Ans. (a) अशोक
41. अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज कौन था?
a. जॉन टावर
b. हैरिस्मिथ
c. चार्ल्स मैटकाफ
d. जेम्स प्रिंसेप
Ans. (d) जेम्स प्रिंसेप
42. कलिंग युद्ध की विजय तथा क्षत्रियों का वर्णन अशोक के किस शिलालेख में है?
a. प्रथम शिलालेख
b. द्वितीय शिलालेख
c. बारहवां शिलालेख
d. तेरहवां शिलालेख
Ans. (d) तेरहवां शिलालेख
43. प्रसिद्ध यूनानी राजदूत मेगास्थनीज भारत में किसके दरबार में आए थे?
a. अशोक
b. हर्षवर्धन
c. चंद्रगुप्त मौर्य
d. हेमू
Ans. (c) चंद्रगुप्त मौर्य
44. चंद्रगुप्त मौर्य ने सेल्यूकस को कब पराजित किया?
a. 352 ई पू
b. 305 ई पू
c. 173 ई पू
d. 261 ई पू
Ans. (b) 305 ई पू
45. निम्नलिखित में से कौन सा राजा प्राय: जनता के संपर्क में रहता था?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. अशोक
c. चंद्रगुप्त विक्रमादित्य
d. बिंदुसार
Ans. (b) अशोक
46. अशोक ने 261 ईसा पूर्व में कलिंग को जीतने के बाद क्या किया?
a. अपने राज्य की सीमा बढ़ाई
b. विश्व विजय के लिए निकल पड़ा
c. भारी रक्तपात देखकर युद्ध की नीति को सदा के लिए त्याग दिया
d. इनमें में से कोई नहीं
Ans.(c) भारी रक्तपात देखकर युद्ध की नीति को सदा के लिए त्याग दिया
47. अशोक के अधिकांश अभिलेख किस भाषा व लिपि में है?
a. प्राकृत व ब्राह्मी
b. संस्कृत व ब्राह्मी
c. पालि एवं ब्राह्मी
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (a) प्राकृत व ब्राह्मी
48. किस ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के लिए ‘वृषल' (निम्न कुल) शब्द का प्रयोग किया गया है?
a. ब्राह्मण साहित्य
b. जैन साहित्य
c. मुद्राराक्षस
d. बौद्ध ग्रंथ
Ans. (c) मुद्राराक्षस
49. निम्नलिखित में से किस राज्यादेश में अशोक के व्यक्तिगत नाम (अशोक) का उल्लेख मिलता है?
a. कालसी
b. रुम्मिनदेई
c. विशिष्ट कलिंग राज्यादेश
d. मास्की
Ans. (d) मास्की
50. श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की थी?
a. अशोक
b. बिंदुसार
c. चंद्रगुप्त मौर्य
d. दशरथ
Ans. (a) अशोक
Click here
जैन धर्म (Jainism) से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उतर
51.किस ग्रंथ में शूद्रों के लिए आर्य शब्द का प्रयोग हुआ है?
a. अर्थशास्त्र
b. मुद्राराक्षस
c. अष्टाध्यायी
d. वृहतकथा मंजरी
Ans. (a) अर्थशास्त्र
52.अशोक ने अपने राज्याभिषेक के चौथे वर्ष में निग्रोथ के प्रभाव से प्रभावित होकर किससे बौद्ध धर्म की दीक्षा ली?
a. नागार्जुन
b. निग्रोथ
c. उपगुप्त
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (c) उपगुप्त
53. पाटलिपुत्र को पोलिब्रोथा कहा?
a. मेगस्थनीज
b. स्ट्रैबो
c. प्लूटार्क
d. एरियन
Ans. (a) मेगस्थनीज
54.मौर्य काल में एग्रनोमाई किसे कहा जाता था?
a. भवन निर्माण अधिकारी
b. सड़क निर्माण अधिकारी
c. कृषि विभाग अधिकारी
d. माप तौल अधिकारी
Ans. (b) सड़क निर्माण अधिकारी
55.मौर्य काल में गुप्तचरों को क्या कहा जाता था?
a. गुढ़ पुरुष
b. गुप्तचर
c. संस्था एवं संचार
d. खोजी
Ans. (a) गूढ़ पुरुष
56.किस श्रीलंकाई शासक ने अपने आप को मौर्य सम्राट अशोक के अनुरूप डालने की कोशिश की?
a. महाबली
b. वीरसिंघे
c. तिस्स
d. राणासिंघे
Ans. (c) तिस्स
57.किस जैन ग्रंथ में चंद्रगुप्त मौर्य के जैन धर्म अपनाने का उल्लेख मिलता है?
a. पूर्व
b. परिशिष्टपर्वन्
c. अंग
d. उपांग
Ans. (b) परिशिष्टपर्वन्
58.अशोक के बारे में जानने के लिए महत्वपूर्ण स्रोत है?
a. आहत मुद्रा
b. शिलालेख
c. यूनानी लेख
d. बौद्ध साहित्य
Ans. (b) शिलालेख
59.अशोक के काल में कौन सी लिपि दक्षिण भारत में प्रवर्तित हुई थी?
a. ब्राह्मी
b. अरमाइक
c. खरोष्ठी
d. यूनानी
Ans. (a) ब्राह्मी
60.अशोक का अभिलेख भारतीय उपमहाद्वीप के बाहर किस देश में पाया गया है?
a. अफगानिस्तान
b. चीन
c. ब्रह्मा
d. नेपाल
Ans. (a) अफगानिस्तान
61.किस स्थान से अशोक के स्तंभ के लिए पत्थर लिया जाता था?
a. चुनार
b. कौशांबी
c. इलाहाबाद
d. राजगृह
Ans.(a) चुनार
62.भारतीय लिखने की कला नहीं जानते, यह किसकी उक्ति है?
a. कौटिल्य
b. प्लिनी
c. प्लुटार्क
d. मेगास्थनीज
Ans. (d) मेगास्थनीज
63.किस मौर्य सम्राट ने सीरिया के एंटीओकस प्रथम से अंजीर, शराब और दार्शनिक को भारत भेजने का आग्रह किया था?
a. चंद्रगुप्त
b. बिंदुसार
c. अशोक
d. कुणाल
Ans. (b) बिंदुसार
64.अशोक द्वारा कलिंग पर चढ़ाई की जानकारी के लिए कौनसा सबसे महत्वपूर्ण स्रोत है?
a. महावंश
b. दिव्यावदान
c. तेरहवां वृहत् शिलालेख
d. सातवां स्तंभ शिलालेख
Ans. (c) तेरहवां वृहत् शिलालेख
65.किस शिलालेख में अशोक ने घोषणा की है कि सभी मनुष्य मेरे बच्चे हैं?
a. प्रथम शिलालेख
b. द्वितीय शिलालेख
c. पांचवा शिलालेख
d. तेरहवां स्तंभ शिलालेख
Ans. (a) प्रथम शिलालेख
66.निम्नलिखित में से मौर्य कला का सबसे अच्छा नमूना कौन है?
a. स्तूप
b. गुफा निर्माण
c. स्तंभ
d. चैत्य
Ans. (c) स्तम्भ
67.अशोक ने श्रीलंका में बौद्ध धर्म प्रचार के लिए किसे भेजा?
a. महेंद्र
b. संघमित्रा
c. ए एवं बी दोनों
d. महारक्षित
Ans. (c) ए एवं बी दोनों
68.अशोक के मनसेहरा एवं शहबाजगढ़ी (पाकिस्तान) से प्राप्त वृहत शिलालेखों में किस भाषा का प्रयोग किया गया है?
a. खरोष्ठी
b. संस्कृत
c. तमिल
d. यूनानी
Ans. (a) खरोष्ठी
69.कौटिल्य द्वारा रचित अर्थशास्त्र कितने अधिकरणों में विभाजित है?
a. 11
b. 12
c. 14
d. 15
Ans. (d) 15
70.अशोक के द्विभाषाई अभिलेख(ग्रीक और अरमाईक) कहां से प्राप्त हुए हैं?
a. शर-ए-कुना / कंधार
b. मनसेहरा
c. कालसी
d. कलिंग
Ans. (a) शर-ए-कुना / कंधार
71.अशोक का समकालीन तुरमय कहां का राजा था?
a. मिस्र
b. कोरींथ
c. मेसिडोनिया
d. सीरिया
Ans. (a) मिस्र
72.यूनानी शासकों ने किस मौर्य शासक को अमित्रोचेटस कहां है?
a. अशोक
b. चंद्रगुप्त मौर्य
c. बिंदुसार
d. सुसीम
Ans. (c) बिंदुसार
73.किस पुराण में बिंदुसार को भद्रसार कहा गया है?
a. मत्स्य पुराण
b. वायु पुराण
c. विष्णु पुराण
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (b) वायु पुराण
74.आजीवक संप्रदाय को संरक्षण देने वाला पहला मौर्य शासक कौन था?
a. अशोक
b. चंद्रगुप्त मौर्य
c. बिंदुसार
d. सुसीम
Ans. (c) बिंदुसार
75.सीरिया के शासक एंटीओकस ने डायमेकस को किसके दरबार में राजदूत के रूप में भेजा?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. अशोक
c. बिंदुसार
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (c) बिंदुसार
76.जैन ग्रंथों में बिंदुसार को किस नाम से जाना गया है?
a. भद्रसार
b. एमित्रोचेटस्
c. सिंहसेन
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (c) सिंहसेन
77.अशोक की माता सुभद्रांगी किस राज्य की राजकुमारी थी?
a. चंपा
b. वैशाली
c. मत्स्य
d. कौशांबी
Ans. (a) चम्पा
78.कश्मीर में श्रीनगर की स्थापना किस मौर्य शासक ने की?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. बिंदुसार
c. अशोक
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (c) अशोक
79.अशोक ने कलिंग पर आक्रमण कब किया?
a. 273 ईं पू
b. 269 ईं पू
c. 261 ईं पू
d. 252 ईं पू
Ans. (c) 261 ईं पू
80.हाथी गुफा अभिलेख के अनुसार अशोक के कलिंग पर आक्रमण के समय वहां का शासक कौन था?
a. नंदराज
b. पुष्यमित्र
c. वसुदेव
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (a) नंदराज
81.सर्वप्रथम किस विद्वान ने अशोक की लिपि का पता लगाया था?
a. जेम्स प्रिंसेप
b. टिल पैंथर
c. जॉन टावर
d. चार्ल्स मैटकाफ
Ans. (b) टिल पैंथर
82.सम्राट अशोक को शिलालेख लिखवाने की प्रेरणा किससे मिली थी?
a. उपगुप्त
b. राधागुप्त
c. ईरानी शासक दारा प्रथम
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (c) ईरानी शासक दारा प्रथम
83.अशोक के किस शिलालेख में धम्म का उल्लेख मिलता है?
a. मानसेहरा शिलालेख
b. टोपरा शिलालेख
c. भाब्रू शिलालेख
d. धौली शिलालेख
Ans. (c) भाब्रू शिलालेख
84.अशोक ने किस शिलालेख में सभी मनुष्य को अपनी संतान बताया है?
a. धौली
b. कौशांबी
c. प्रयाग
d. भाब्रू
Ans. (a) धौली
85.बराबर की पहाड़ियों में आजीवक सन्यासियों के लिए सुदामा, करण, चोपड़ तथा विश्व झोपड़ी नामक गुफाओं का निर्माण किसने करवाया?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. अशोक
c. बिंदुसार
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (b) अशोक
86.अशोक ने कितनी शिलालेखों का निर्माण करवाया था?
a. 10
b. 12
c. 14
d. 15
Ans. (c) 14
87.सम्राट अशोक की धम्म यात्राओं का उल्लेख किस शिलालेख में मिलता है?
a. प्रथम शिलालेख
b. तीसरा शिलालेख
c. पांचवा शिलालेख
d. आठवां शिलालेख
Ans. (d) आठवां शिलालेख
88.अशोक के किस शिलालेख में पशु बलि की निंदा की गई है?
a. प्रथम शिलालेख
b. दूसरा शिलालेख
c. सातवां शिलालेख
d. नवां शिलालेख
Ans. (a) प्रथम शिलालेख
89.तमिल ग्रंथ अहनानुरु तथा मुरनानुरु से किस मौर्य शासक के दक्षिण भारत पर आक्रमण करने का उल्लेख मिलता है?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. अशोक
c. बिंदुसार
d. वृहद्रथ
Ans. (a) चंद्रगुप्त मौर्य
90.सम्राट अशोक के संकिसा स्तम्भ के ऊपर किस पशु की आकृति बनी हुई है?
a. बैल
b. सिंह
c. हाथी
d. हिरण
Ans. (c) हाथी
91.चंद्रगुप्त मौर्य ने अपना अंतिम समय किस स्थान पर बिताया?
a. पाटलिपुत्र
b. कलिंग
c. श्रवणबेलगोला
d. कौशांबी
Ans. (c) श्रवणबेलगोला
92.स्ट्रेबो तथा जस्टिन की रचनाओं में किस मौर्य शासक के लिए सैंड्रोकॉटस शब्द प्रयुक्त हुआ है?
a. अशोक
b. चंद्रगुप्त मौर्य
c. बिंदुसार
d. दशरथ
Ans. (b) चंद्रगुप्त मौर्य
93.चंद्रगुप्त तथा सेल्यूकस निकेटर के बीच युद्ध का वर्णन किसने किया?
a. विशाखदत्त
b. स्ट्रेबो
c. एप्पियानस
d. विलियम जोन्स
Ans. (c) एप्पियानस
94.सम्राट अशोक के रामपुरवा स्तंभ के ऊपर किस पशु की आकृति बनी हुई है?
a. सिंह
b. बैल
c. हाथी
d. हिरण
Ans. (b) बैल
95.पुराणों में अशोक का क्या नाम मिलता है?
a. अशोक
b. देवानांप्रियादशी
c. अशोक वर्धन
d. इनमें से कोई नहीं
Ans. (c) अशोक वर्धन
96.सेल्यूकस निकेटर ने अपनी पुत्री हेलना का विवाह किस मौर्य शासक से किया?
a. चंद्रगुप्त मौर्य
b. बिंदुसार
c. अशोक
d. दशरथ
Ana.(a) चंद्रगुप्त मौर्य
97.सुदर्शन झील का निर्माण किस मौर्य शासक के शासनकाल में किया गया?
a. अशोक
b. चंद्रगुप्त मौर्य
c. सुसीम
d. दशरथ
Ans. (b) चंद्रगुप्त मौर्य
98. अशोक के शाहबाजगढ़ी तथा मानसेहरा के शिलालेख किस लिपि में लिखे गए हैं?
a. ग्रीक
b. अरमाइक
c. खरोष्ठी
d. ब्राह्मी
Ans. (c) खरोष्ठी
99.रानी का लेख किस स्तंभ को कहा गया है?
a. कौशांबी
b. भाब्रू
c. संकिसा
d. रामपुरवा
Ans.(a) कौशांबी
100.मौर्य साम्राज्य का अंतिम शासक कौन था?
a. दशरथ
b. वृहद्रथ
c. सम्प्रति
d. देववर्मा
Ans. (b) वृहद्रथ
इतिहास के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर (click here)
दोस्तों, आशा करता हूं कि यह मौर्य काल प्रश्नोत्तरी ( maurya kaal) आपके लिए काफी फायदेमंद होगी क्योंकि मौर्य काल का इतिहास से सम्बंधित कोई भी प्रश्न इससे बाहर नहीं पूछा जाता है।
दोस्तों, यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो इस पोस्ट को अपने social media groups में अवश्य share करें।
Genral knowledge व सभी प्रकार की educational and job news आप यहां से प्राप्त कर सकते हैं ।
0 Comments