बौद्ध दर्शन (Buddhism) से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
महात्मा बुद्धबौद्ध दर्शन इन हिंदी (mahatma buddha in hindi)
दोस्तों, बौद्ध धर्म (Buddhism) से सम्बंधित प्रश्न उत्तर को देखने से पहले हम बौद्ध धर्म से सम्बंधित बेसिक जानकारी को जान लेते हैं। यदि आप इस बेसिक जानकारी को अच्छी तरह से पढ़ते हैं तो बौद्ध धर्म से संबंधित कोई भी प्रश्न यदि आपसे Competitive Exam में पूछा जायेगा तो उसका उत्तर आप आसानी से दे सकते हैं। इस बेसिक जानकारी के बाद बौद्ध धर्म से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उतर दिए जा रहे हैं, जिससे आप अपना मूल्यांकन भी कर सकते हैं तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं।
जैन धर्म (Jainism) से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उतर (click here)
महात्मा बुद्ध का जीवन परिचय (biography of mahatma buddha in hindi)
दोस्तों, बौद्ध दर्शन (baudh darshan) की बात करें तो इसकी स्थापना गौतम बुद्ध ने की थी। उनका बचपन का नाम सिद्धार्थ था। बुद्ध का जन्म कपिलवस्तु (नेपाल) के लुम्बिनी नामक ग्राम में शाक्य कुल में 563 ई०पू० में वैशाख पूर्णिमा को हुआ था। इनके पिता का नाम शुद्धोधन था, वे शाक्य गण के मुखिया थे। इनकी माता का नाम महामाया था। बुद्ध के जन्म के ठीक सात दिन बाद ही इनकी माता महामाया की मृत्यु हो जाती है, उसके बाद इनका देखभाल इनकी विमाता (सौतेली माँ) महाप्रजापति गौतमी ने किया था। सोलह वर्ष की उम्र में सिद्धार्थ का विवाह शाक्य कुल की कन्या यशोधरा से कर दिया जाता है। सिद्धार्थ से उनकी पत्नी यशोधरा ने एक पुत्र को जन्म दिया जिसका नाम राहुल रखा गया।
महात्मा बुद्ध के घोड़े का नाम कन्थक तथा महात्मा बुद्ध के सारथी का नाम चन्ना था। एक दिन भगवान गौतम बुद्ध अपने सारथी चन्ना के साथ भ्रमण पर निकले हुए थे। तभी रास्ते में इन्होंने एक वृद्ध व्यक्ति, एक बीमार व्यक्ति, एक मृत व्यक्ति का शव और कुछ आगे चलने पर एक संन्यासी व्यक्ति को देखकर गौतम बुद्ध का मन विचलित हो गया। इसके बाद उनका मन मोह-माया में बिल्कुल नहीं लगा और 29 वर्ष की आयु में सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) ने गृह त्याग दिया। इस घर त्यागने की प्रकिया को बौद्ध धर्म में महाभिनिष्क्रमण कहा गया है।
घर त्यागने के बाद सर्वप्रथम वे वैशाली (वज्जि गणराज्य की राजधानी) और वहां आलारकलाम नाम के एक ऋषि को अपना गुरु बना लिया। परन्तु वहां उनके हृदय को शांति नहीं मिली। अतः उन्होंने राजगृह में ब्राह्मण आचार्य 'उद्रक रामपुत' को अपना दूसरा गुरु बनाया किंतु यहां भी गौतम बुद्ध की ज्ञान-पिपासा शांत नहीं हुई।
इसके बाद सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) उरुवेला वन में अपने पांच कौडिण्य साथियों के साथ निरंजना नदी के तट पर कठोर तपस्या करने लग गए। लेकिन फिर भी उनका उद्देश्य सिध्द नहीं हुआ। तो उन्होंने तपस्या छोड़कर आहार करने का निश्चय किया जिससे उनके साथी उनको छोड़ कर चले गए लेकिन सिद्धार्थ बिना विचलित हुए वहीं पीपल के वृक्ष के नीचे ध्यान की अवस्था में बैठ गये और बिना अन्न-जल ग्रहण किए 6 वर्ष की कठिन तपस्या के बाद गया में ही 35 वर्ष की आयु में वैशाख पूर्णिमा की रात निरंजना नदी (फल्गु नदी) के किनारे एक पीपल के वृक्ष के नीचे सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) को ज्ञान प्राप्त होता है। जब सिद्धार्थ को ज्ञान प्राप्त हो जाता है तब से ये ‘बुद्ध’ कहलाने लगते हैं। ‘बुद्ध’ का मतलब होता है- एक ज्ञान सम्पन्न व्यक्ति।
ज्ञान प्राप्ति के बाद से ही गया(बिहार), बोधगया के रूप में जाना जाने लगा। ज्ञान प्राप्ति की घटना को बौद्ध ग्रंथों में ‘सम्बोधि’ कहा गया है। बुद्ध को तथागत नाम से भी जाना जाता है जिसका मतलब होता है- सत्य है ज्ञान जिसका।
बोधगया के आस-पास के ही दो बनजारे तपुस्स तथा मल्लिक को सर्वप्रथम अपना शिष्य बनाया और उपदेश दिया। भगवान बुद्ध को एशिया का पुंज (The light of Asia) कहा जता है।
इतिहास से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उतर (click here)
गौतम बुद्धउरूबेला (बोधगया) को अब छोड़कर बुद्ध (mahatma gautama buddha) ऋषिपत्तनम (सारनाथ) आ गए। सारनाथ में ही उन्होंने अपना पहला उपदेश दिया था, जिसे बौद्ध ग्रंथों में ‘धर्मचक्र प्रवर्तन’ कहा गया है।
इन्होंने अपने उपदेश जनसाधारण की भाषा पालि में दिए थे। इन्होंने अपने ज्यादातर उपदेश मगध, कौशाम्बी, वैशाली, कोशल एवं अन्य राजों में दिए थे। महात्मा बुद्ध ने अपने सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती में दिए, जो कि कोशल महाजनपद की राजधानी थी । इनके कुछ प्रमुख अनुयायी शासक थे- बिम्बिसार, अजातशत्रु, उदायिन तथा प्रसेनजित।
महात्मा बुद्ध अपने जीवन के अंतिम समय में मल्ल गणराज्य की राजधानी कुशीनारा पहुंचे। जहाँ पर 80 वर्ष की आयु में 483 ई०पू० में इनकी मृत्यु हो गयी, जिसे बौद्ध ग्रंथों में ‘महापरिनिर्वाण’ कहा गया है। मृत्यु के पश्चात बुद्ध के शरीर के अवशेष को आठ भागों में बांटकर उस पर आठ स्तूप का निर्माण कराया गया।
उनके अनुयायी दो तरह के थे- (1) भिक्षुक और (2) उपासक। भिक्षुक वे लोग थे जो अपना पूरा घर-बार त्यागकर सन्यासी के रूप में रहते हुए भगवान बुद्ध की जो शिक्षाएं थी उसके अनुसार जीवन व्यतीत करते थे। उपासक वे लोग थे जो गृहस्थ जीवन में रहते हुए भगवान बुद्ध के नियमों का पालन करते थे।
महात्मा बुद्ध ने ‘मध्यम मार्ग’ का उपदेश देते हुए कहा कि मनुष्य को न तो कठोर तप करना चाहिए, न ज्यादा भोग-विलास में पड़ना चाहिए। अर्थात उसे बीच वाला रास्ता अपनाना चाहिए। यानी कठोर तपस्या वैसा भी मत करो कि भूखा रह जाओ दस-दस दिन तक और आपका शरीर खत्म हो जाये, और ऐसा भोग-विलास में भी मत पड़ो की बाद में आपको प्रॉब्लम होने लग जाए। तो महात्मा बुद्ध ने ‘मध्यम मार्ग’ को अपनाया था।
भगवान बुद्ध ईश्वर में विश्वास नहीं करते थे। बौद्ध अनीश्वरवादी थे। गौतम बुद्ध पुनर्जन्म के सिद्धांत को मानते थे। बुद्ध के खुद के पुनर्जन्म की कथाएँ जातक नामक ग्रंथ में उल्लेखित है। ऐसा माना जाता है कि गौतम के रूप में जन्म लेने से पहले बुद्ध ने 550 से भी ज्यादा जन्म लिए थे। जातक ग्रंथों में भगवान बुद्ध के इन्हीं पूर्व जन्मों की कथाएं वर्णित है।
अक्षांश और देशांतर रेखाओं से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उतर
बौद्ध दर्शन की शिक्षाएं (mahatma budh thought)—
- चार आर्य सत्य – चार आर्य सत्य महात्मा बुद्ध की शिक्षाओं की आधारशिला है। ये चार आर्य सत्य इस प्रकार हैं-
1. संसार दुःखमय है – संसार में सर्वत्र दुःख ही दुःख है।
2. दुःख का कारण – सभी दुःखों का मूल कारण तृष्णा हैं।
3. दुःख निवारण – तृष्णा व लालसा के दमन से दुःख का निवारण हो सकता है।
4. दुःख निरोध मार्ग – दुःखों पर विजय प्राप्त करने का मार्ग 'अष्टांगिक मार्ग' या 'मध्यम मार्ग' है।
बौद्ध दर्शन के मूल सिद्धांत
- अष्टांगिक मार्ग – इसके अन्तर्गत आठ नियम शामिल किए गए हैं-
1. सम्यक दृष्टि 2. सम्यक संकल्प 3. सम्यक वाणी 4. सम्यक कर्मान्त 5. सम्यक आजिविका 6. सम्यक व्यायाम 7. सम्यक स्मृति 8. सम्यक समाधि
- मध्यम मार्ग
- बौद्ध धर्म के त्रिरत्न हैं- बुद्ध, संघ और धम्म।
- बौद्ध धर्म का परम लक्ष्य होता है निर्वाण की प्राप्ति। बौद्ध दर्शन में निर्वाण का अर्थ है - 'बुझना' अर्थात मन में उत्पन्न होने वाली तृष्णा व वासना की अग्नि को बुझा देने पर निर्वाण प्राप्त हो सकता है।
- त्रिपिटक – सुत्त पिटक, विनय पिटक और अभिधम्म पिटक। जातक कथाएं सुत्तपिटक से संबंधित थे।
महात्मा बुद्ध की प्रथम मूर्ति मथुरा शैली में और सर्वाधिक मूर्ति गन्धार शैली में मिलती है।
बौद्ध दर्शन की संगोष्ठी
बौद्ध धर्म में चार संगीतियाँ हुई थी, जो निम्नलिखित है-
संगीति वर्ष आयो. स्थान शासनकाल अध्यक्ष
प्रथम 483ई.पू. राजगृह अजातशत्रु महाकस्सप
द्वितिय 383ई.पू. वैशाली कालाशोक सब्बकामिर
तृतीय 251ई.पू. पाटलिपुत्र अशोक मोग्लिपुत्त तिस्स
चतुर्थ 100ई. कुण्डलवन कनिष्क वसुमित्र
तो दोस्तों, ये थी बौद्ध दर्शन से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण बेसिक जानकारी और अब आगे हम बौद्ध दर्शन से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उतर को पढ़ेंगे। इस जानकारी को आप दो से तीन बार अवश्य पढ़ें जिससे बौद्ध दर्शन से सम्बंधित सभी तथ्य आपको स्थाई हो जाये । यदि आपने इसको ध्यान पढ़ा तो आप प्रत्येक competitive exam में बौद्ध धर्म से सम्बंधित सभी प्रश्नों को आसानी से कर सकते हैं।
दोस्तों, आशा करता हूं कि यह जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद होगी क्योंकि बौद्ध धर्म से सम्बंधित कोई भी प्रश्न इससे बाहर नहीं पूछा जाता है।
दोस्तों, यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको अपन social media groups में अवश्य share करें।
बौद्ध धर्म दर्शन से सम्बंधित महत्त्वपूर्ण प्रश्न-उतर
1. महात्मा बुद्ध का जन्म कब हुआ?
A. 599 ईं पू
B. 563 ईं पू
C. 540 ईं पू
D. 483 ईं पू
2. महात्मा बुध का जन्म कहां हुआ?
A. लुम्बिनी
B. बोधगया
C. सारनाथ
D. राजगृह
3. महात्मा बुद्ध के बचपन का क्या नाम था?
A. राहुल
B. शुद्धोधन
C. सिद्धार्थ
D. नंदी वर्धन
4. महात्मा बुध के पिता का क्या नाम था?
A. सिद्धार्थ
B. नंदी वर्मन
C. शुद्धोधन
D. इनमें से कोई नहीं
5. महात्मा बुध की माता का क्या नाम था?
A. यशोदा
B. यशोधरा
C. महामाया
D. सुजाता
6. गौतम बुद्ध का विवाह किसके साथ हुआ?
A. सुजाता
B. चंद्रप्रभा
C. यशोधरा
D. अंजना
7. महात्मा बुद्ध किस क्षत्रिय कुल से थे?
A. शाक्य
B. ज्ञातृक
C. कोसल
D. कोल्लि
8. गौतम बुद्ध का पालन पोषण किसने किया?
A. महामाया
B. प्रजापति गौतमी
C. यशोधरा
D. इनमें से कोई नहीं
9. गौतम बुद्ध के पुत्र का क्या नाम था?
A. सिद्धार्थ
B. वर्धमान
C. राहुल
D. सुभाष
10. गौतम बुद्ध ने कितने वर्ष के बाद गृह त्याग दिया?
A. 25 वर्ष
B. 29 वर्ष
C. 35 वर्ष
D. 40 वर्ष
11. गौतम बुद्ध के गृह त्याग ने की घटना को क्या कहा जाता है?
A. महाभिनिष्क्रमण
B. महापरिनिर्वाण
C. धर्मचक्रप्रवर्तन
D. इनमें से कोई नहीं
12. महात्मा बुद्ध के प्रथम गुरु कौन थे?
A. अनाथपिण्डक
B. आलारकलाम
C. जीवक
D. इनमें से कोई नहीं
13. महात्मा बुद्ध को किस नदी के तट पर ज्ञान की प्राप्ति हुई?
A. ऋजुपालिका
B. निरंजना
C. कोशी
D. गंगा
14. महात्मा बुद्ध को किस स्थान पर ज्ञान की प्राप्ति हुई?
A. सारनाथ
B. बोधगया
C. वैशाली
D. कुशीनगर
15. ज्ञान प्राप्ति के बाद गौतम क्या कहलाएं?
A. जीन
B. निग्रंथ
C. बुद्ध
D. इनमें से कोई नहीं
16. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहां दिया?
A. राजगृह
B. वैशाली
C. सारनाथ
D. बोधगया
17. महात्मा बुद्ध का प्रथम उपदेश क्या कहलाता है?
A. महापरिनिर्वाण
B. धर्मचक्रप्रवर्तन
C. महाभिनिष्क्रमण
D. इनमें से कोई नहीं
18. बुद्ध के गृह त्याग का प्रतीक क्या है?
A. घोड़ा
B. हाथी
C. बैल
D. भेड़
19. गौतम बुद्ध के द्वारा भिक्षुणी संघ की स्थापना कहां की गई थी?
A. सारनाथ में
B. कपिलवस्तु में
C. वैशाली में
D. गया में
20. भारत में सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप कहां स्थित है?
A. सारनाथ
B. सांची
C. गया
D. अजंता
21. निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
A. गौतम ---------- बुद्ध का गोत्र नाम
B. सिद्धार्थ ------- बुद्ध के बचपन का नाम
C. बुद्ध ----------- ज्ञान प्राप्ति के बाद का नाम
D. इनमें से कोई नहीं
22. बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश कहां दिए?
A. श्रावस्ती
B. पावा
C. गांधार
D. उज्जैन
23. बुद्ध में वैराग्य की भावना कौन-से 4 दृश्यों को देखने के बाद उत्पन्न हुई?
A. बुड्ढा, रोगी, लाश व सन्यासी
B. अंधा, रोगी, लाश व सन्यासी
C. लंगड़ा, रोगी, लाश व सन्यासी
D. युवा, बूढ़ा, रोगी व लाश
24. निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
A. आनंद व उपाली --------- बुद्ध के शिष्य
B. आम्रपाली ----------------- बुध की शिष्या
C. सुजाता -------------------- कठिन तपश्चर्या के
बाद बुद्ध को भोजन कराने वाली कन्या
D. चुन्द ----------------------- पावा का सुनार
E. राहुल ---------------------- बुद्ध का चचेरा भाई
25. महात्मा बुद्ध की मृत्यु कब हुई?
A. 463 ईं पू
B. 527 ईं पू
C. 483 ईं पू
D. 564 ईं पू
26. महात्मा बुद्ध को मोक्ष की प्राप्ति किस स्थान पर हुई?
A. बोधगया
B. पावापुरी
C. कुशीनगर
D. सारनाथ
27. महात्मा बुद्ध की मोक्ष प्राप्त करने की घटना को क्या कहा जाता है?
A. महापरिनिर्वाण
B. महाभिनिष्क्रमण
C. धर्मचक्रप्रवर्तन
D. महामस्तकाभिषेक
28. निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
A. जन्म ------------- कमल/ सांड
B. गृह त्याग -------- घोड़ा
C. निर्वाण ------------ पदचिह्न
D. मृत्यु --------------- स्तूप
E. ज्ञान --------------- आम
29. बोधगया कहां स्थित है?
A. पश्चिम बंगाल
B. आसाम
C. बिहार
D. उत्तर प्रदेश
30. बौद्ध धर्म अपनाने वाली प्रथम महिला कौन थी?
A. यशोधरा
B. महामाया
C. प्रजापति गौतमी
D. बिम्बा
31. बौद्ध भिक्षुओं के मार्गदर्शन के लिए महात्मा बुद्ध ने किसकी स्थापना की?
A. बौद्ध विहार की
B. बौद्ध संघ
C. बौद्ध वाचनालय
D. इनमें से कोई नहीं
32. त्रिपिटक धर्म ग्रंथ है?
A. जैनों का
B. बौद्धों का
C. सिख्खों का
D. हिंदुओं का
33. किस शासक ने बौद्धों के लिए विख्यात विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?
A. महिपाल
B. देवपाल
C. गोपाल
D. धर्मपाल
34. किसके द्वारा तृतीय बौद्ध संगीति को संरक्षण प्रदान किया गया था?
A. कनिष्क
B. अशोक
C. महाकश्यप
D. उपालि
35. बौद्ध ग्रंथ पिटकों की रचना निम्नलिखित में से किस भाषा में की गई थी?
A. संस्कृत
B. अर्धमागधी
C. पाली
D. प्राकृत
36. किस शासक के शासनकाल में नेपाल में बौद्ध धर्म का गमन हुआ था?
A. समुद्रगुप्त
B. अशोक
C. चंद्रगुप्त
D. हर्षवर्धन
37. सांची क्यों विख्यात है?
A. चट्टान काटकर बनाए गए मंदिर
B. सबसे बड़ा बौद्ध स्तूप
C. गुहा चित्रकारी
D. अशोक के शिलालेख
38. निम्न में से सबसे प्राचीनतम विश्वविद्यालय कौन सा है?
A. गांधार
B. कन्नौज
C. नालंदा
D. वैशाली
39. निम्न में से किस भाषा का प्रयोग बौद्ध धर्म के प्रचार के लिए सबसे ज्यादा किया गया?
A. संस्कृत
B. प्राकृत
C. पाली
D. शौरसेनी
40. जातक किसका ग्रंथ है?
A. वैष्णव
B. जैन
C. बौद्ध
D. शैव
41. बौद्ध धर्म ने समाज के निम्न वर्गों पर महत्वपूर्ण प्रभाव डाला?
A. व्यापारी और पुजारी
B. साहूकार और गुलाम
C. योद्धा और व्यवसाय
D. महिला और शूद्र
42. सर्वप्रथम शून्यवाद (शून्यता का सिद्धांत) का प्रतिपादन करने वाले बौद्ध दार्शनिक का नाम क्या है?
A. असंग
B. वसुबंधु
C. नागार्जुन
D. वराहमिहिर
43. निम्न में से किसे एशिया की रोशनी कहा जाता है?
A. महात्मा गांधी को
B. गौतम बुध को
C. माओत्से तुंग को
D. अकबर को
44. तृतीय बौद्ध संगीति कहां आयोजित की गई थी?
A. वत्स
B. पाटलिपुत्र
C. कौशांबी
D. कश्मीर
45. कनिष्क के शासनकाल में चतुर्थ बौद्ध संगीति किस नगर में आयोजित की गई थी?
A. मगध
B. पाटलिपुत्र
C. कुंडल वन (कश्मीर)
D. राजगृह
46. निम्न में से कौन सी बात बौद्ध धर्म तथा जैन धर्म में समान नहीं है?
A. अहिंसा
B. वेदों के प्रति उदासीनता
C. आत्मा की अमरता
D. रीति रिवाजों की अस्वीकृति
47. निम्न में से किस नगर में प्रथम बौद्ध संगीति का आयोजन किया गया था?
A. नालंदा
B. गया
C. राजगृह
D. बोधगया
48. आजीवक संप्रदाय के संस्थापक कौन थे?
A. उपाली
B. आनंद
C. स्थूलभद्र
D. मक्खलि गोसाल
49. बुद्ध की मृत्यु के बाद प्रथम बौद्ध संगीति की अध्यक्षता किसने की?
A. महाकस्सप
B. धर्मसेन
C. अजातशत्रु
D. नाग सेन
50. निम्नलिखित में से बुद्ध के जीवन काल में ही संघ का प्रमुख कौन बनना चाहता था?
A. देवदत्त
B. महाकस्सप
C. उपाली
D. आनंद
51. गौतम बुद्ध ने अपनी मृत्यु के समय बौद्ध संघ का नेतृत्व किसे सौंपा था?
A. आनंद
B. महाकस्सप
C. उपाधि
D. किसी को नहीं
52. भारत में सबसे प्राचीन विहार है?
A. नालंदा
B. उदंतपुरी
C. विक्रमशिला
D. भाजा
53. कश्मीर में कनिष्क के शासनकाल में जो बौद्ध संगीति का आयोजन हुआ था उस की अध्यक्षता किसने की थी?
A. नागार्जुन
B. शुद्रक
C. पार्श्व
D. वसुमित्र
54. अष्टांगिक मार्ग की संकल्पना किस की विषय वस्तु का अंग है?
A. दीप वंश
B. दिव्यवदान
C. महापरिनिर्वाण सूत्र
D. धर्मचक्रप्रवर्तन सूत्र
55. बौद्ध धर्म के महायान और हीनयान संप्रदायों में सर्वाधिक मौलिक अंतर कौन सा है?
A. अहिंसा पर बल
B. जाति रहित समाज
C. देवी देवताओं की पूजा
D. स्तूप पूजा
56. निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है-
A. प्रथम बौद्ध संगीति ------------- महाकस्सप
B. द्वितीय बौद्ध संगीति ---------- साब्बकामिर
C. तृतीय बौद्ध संगीति ------------ मोग्गलिपुत्ततिस्स
D. चतुर्थ बौद्ध संगीति ------------- गौतम बुद्ध
57. निम्न में से कौन एक त्रिपिटक का अंग नहीं है?
A. जातक
B. सुत्त
C. विनय
D. अभिधम्म
58. निम्न में से कौन सही सुमेलित नहीं है?
A. चन्ना ---------------- बुद्ध का पुत्र
B. कंठक ---------------- बुद्ध का प्रिय घोड़ा
C. रुद्रक रामपुत्त ------- बुद्ध का गुरुदेव
D. निरंजना ------------- नदी जिसके तट पर बुद्ध ने संबोधि प्राप्त की
59. बुद्धचरित जिसे बौद्धों का रामायण कहा जाता है के रचनाकार कौन है?
A. अश्वघोष
B. वसुमित्र
C. बुद्ध घोष
D. नागार्जुन
60. महाविभाषशास्त्र के रचयिता कौन है?
A. वसुमित्र
B. असंग
C. नागार्जुन
D. अश्वघोष
61. कौन सी बौद्ध रचना गीता के समान पवित्र मानी जाती है?
A. जातक
B. धम्मपद
C. पिटक
D. बुद्ध चरित
62. किसके समय में बौद्ध धर्म दो स्वतंत्र संप्रदायों हीनयान एवं महायान में विभाजित हो गया?
A. अजातशत्रु
B. अशोक
C. कनिष्क
D. इनमें से कोई नहीं
63. भारत के दक्षिण की ओर के देशों में बौद्ध धर्म का कौन सा संप्रदाय प्रचलित हुआ?
A. हीनयान
B. महायान
C. शून्यवाद
D. इनमें से कोई नहीं
64. भारत के उत्तर के देशों में बौद्ध धर्म का कौन सा संप्रदाय प्रचलित हुआ?
A. हिनयान
B. महायान
C. शून्यवाद
D. इनमें से कोई नहीं
65. बौद्ध धर्म का मूल आधार है?
A. चार आर्य सत्य
B. अष्टांगिक मार्ग
C. त्रीरत्न
D. इनमें से कोई नहीं
66. बौद्ध धर्म के त्रिरत्न में शामिल नहीं है?
A. बुद्ध
B. धर्म
C. संघ
D. मध्यम मार्ग
67. बौद्ध धर्म में दुखों पर विजय प्राप्त करने का क्या मार्ग बताया गया है?
A. त्रिरत्न
B. अष्टांगिक मार्ग
C. मध्यम मार्ग
D. बी एवं सी दोनों
68. बौद्ध संघ में भिक्षुओं के प्रवेश को क्या कहा जाता था?
A. उपसंपदा
B. उपासक
C. पुगद्ल
D. इनमें से कोई नहीं
69. महात्मा बुद्ध ने किसके कहने पर बौद्ध संघ में महिलाओं को प्रवेश दिया?
A. उपाली
B. आनंद
C. महाकस्सप
D. इनमें से कोई नहीं
70. निम्न में से किस में बौद्ध संघ के नियमों की व्याख्या की गई है?
A. सुत्त पिटक
B. विनय पिटक
C. धम्मपिटक
D. इनमें से कोई नहीं
दोस्तों, आशा करता हूं कि यह जानकारी आपके लिए काफी फायदेमंद होगी क्योंकि बौद्ध धर्म से सम्बंधित कोई भी प्रश्न इससे बाहर नहीं पूछा जाता है।
दोस्तों, यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो इसको अपन social media groups में अवश्य share करें।
0 Comments